सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mobile phone snatcher Sameer arrested in encounter; shot in the leg.

Bareilly News: मुठभेड़ में मोबाइल फोन लुटेरा समीर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone snatcher Sameer arrested in encounter; shot in the leg.
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोबाइल फोन छीनने वाले लुटेरे समीर को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक और हथियार बरामद किए हैं। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि सुभाषनगर थाना पुलिस मंगलवार तड़के इलाके में गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक पर घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने बरेली-बदायूं रोड पर कामख्या देवी मंदिर के पास घेराबंदी की। संदिग्धों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शहर के मोहल्ला जगतपुर का निवासी लुटेरा समीर घायल हो गया। समीर के खिलाफ बरेली के विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण, चोरी और धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका एक साथी बदायूं रोड निवासी अमन उर्फ शगुन मुठभेड़ के दौरान बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। समीर के पास से एक तमंचा, एक कारतूस मिला है। इसके अलावा, छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई है। समीर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

---

युवक से छीना था फोन
सीओ ने बताया कि 12 जून को विशाल नाम का युवक रामगंगा से बरेली आ रहा था। बीडीए गेट के पास मोबाइल फोन पर बात करते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया था। इस संबंध में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से लुटेरों की तलाश में जुटी थी। समीर ने स्वीकार किया कि अमन के साथ मिलकर उसी ने ये घटना की थी। मोबाइल महंगा होने की वजह से उसने रख लिया था। दोनों दोस्त दूसरी घटना करने आए थे कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed