UP: पिता को याद कर भावुक हुए सांसद वरुण गांधी, एक्स पर शेयर किया वीडियो, बताया असाधारण शक्ति
पिता संजय गांधी के 77वें जन्मदिन पर उनके बेटे वरुण गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। पिता को नमन करते हुए वरुण गांधी ने उन्हें असाधारण शक्ति बताया।
विस्तार
पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने पिता संजय गांधी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को भावुक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संजय गांधी लोगों के बीच नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी ने लिखा कि वह (संजय गांधी) असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। बता दें कि संजय गांधी का 14 दिसंबर 1946 में जन्म हुआ था। 23 जून 1980 को उनका निधन हो गया था।
पिता के 77वें जन्मदिन पर वरुण गांधी ने भावुक पोस्ट कर लिखा, 'मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो महज 33 वर्ष के थे। वह एक असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। आज, उनकी 77वीं जयंती है। मैं मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं और भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए उनके अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को सलाम करता हूं। और मैं उनके अधूरे मिशन को हासिल करने का प्रयास करने का संकल्प लेता हूं...जय हिंद जय भारत'।
My father died when he was 33. He was a man of extraordinary strength, vision and vitality.
— Varun Gandhi (@varungandhi80) December 14, 2023
Today, on what would have been his 77th birth anniversary, I salute his commitment to our motherland, and his unwavering dedication and relentless efforts to make India the nation of our… pic.twitter.com/zrOst27aLA
सांसद वरुण गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह पार्टी लाइन से हटकर मुखर होकर बोलते हैं। बताया जाता है कि उनके पिता संजय गांधी भी हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलते थे।