Bareilly News: सुभाषनगर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान; बग्गा कॉलोनी में बुजुर्ग ने की आत्महत्या
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर युवक और बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घरों में फंदे से लटके मिले। युवक का पहली पत्नी से विवाद चल रहा था। वहीं बुजुर्ग अपने घर में अकेले रहते थे।
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव मकान के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा और छानबीन के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पहली पत्नी से विवाद होना बताया। हालांकि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र की प्रजापति कॉलोनी निवासी अमन (27 साल) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में खिड़की की सरिया के सहारे फंदे से लटका मिला। उसके परिजनों ने बताया कि साल 2021 में अमन की शादी काजल नाम की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसके चलते काजल उसे छोड़कर अलग रहने लगी।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका के भाई को पीटा, हिंदू संगठनों का हंगामा, भीड़ ने बाइक तोड़ी
इस बीच अमन ने अलीगढ़ के माणिकचौक निवासी मुस्कान से वर्ष 2022 में दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि पहली पत्नी काजल समझौते के नाम पर उससे रुपये मांग रही थी, जिससे अमन परेशान था। इसी के चलते अमन ने बृहस्पतिवार रात में किसी समय फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि परिजन की ओर से कोई शिकायती पत्र अभी नहीं दिया गया है।
बग्गा कॉलोनी ने बुजुर्ग में दी जान
सुभाषनगर क्षेत्र में ही बग्गा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग अजयपाल (62) ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके चाचा अजयपाल अपने मकान में अकेले रहते थे। उन्होंने बृहस्पतिवार रात में खिड़की के पर्दे को छत के कुंडे में बांधकर लटककर जान दे दी। अजयपाल के पुत्र ब्रजेश सिंह गुजरात के सूरत में रहते हैं। उन्हें सूचित किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई एवं भतीजे की मौजूदगी में शव का पंचातनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।