सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nandkishore was murdered by strangulation and assault on the head.

Bareilly News: गला दबाकर और सिर पर हमला कर की गई थी नंदकिशोर की हत्या

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nandkishore was murdered by strangulation and assault on the head.
विज्ञापन
अलीगंज। गांव किदौना निवासी 55 साल के नंदकिशोर की हत्या की गई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस ने परिवार वालों से तहरीर मांगी है।
Trending Videos


नंदकिशोर का शव शुक्रवार रात गांव में सड़क के किनारे मिला था। हत्या की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस उनके घर आई। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे परिजनों को रोक दिया। आंवला सीओ नितिन कुमार व थाना प्रभारी जगत सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की। पता लगा कि नंदकिशोर गांव के निवासी एक हमउम्र दोस्त के साथ रोज शराब पीते थे। शुक्रवार को भी दोनों ने साथ में शराब पी थी। इसके बाद दोस्त तो अपने घर आ गया, लेकिन नंदकिशोर घर नहीं पहुंचे।
नंदकिशोर के परिवार में एक बेटा अखिलेश और बेटी पूजा है जो 10 बीघा जमीन पर खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम हुआ तो सिर और गर्दन की हड्डी टूटने से मौत होने की बात साफ हुई। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उनसे तहरीर लेकर कार्रवाई करेंगे। प्राथमिक तौर पर दोस्त संदेह के घेरे में है, हालांकि हत्या की वजह को लेकर संशय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed