फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National Theatre Achievers Award for Bareilly Rang Vinayak Rangmandal

UP: बरेली के रंग विनायक रंगमंडल को नेशनल थिएटर अचीवर्स अवॉर्ड, गोरखपुर में दिया जाएगा यह सम्मान

Mon, 13 Jul 2026 05:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

बरेली की संस्था रंग विनायक रंगमंडल को वर्ष 2026 के नेशनल थिएटर अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रंग विनायक रंगमंडल के निदेशक और विंडरमेयर थिएटर के मुख्य संरक्षक ब्रजेश्वर सिंह को गोरखपुर रंग महोत्सव में यह सम्मान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
National Theatre Achievers Award for Bareilly Rang Vinayak Rangmandal
रंग विनायक रंगमंडल के निदेशक डॉ. ब्रजेश्वर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

दो दशकों से अधिक समय से रंगमंच की सेवा में जुटी बरेली की जानी-मानी संस्था रंग विनायक रंगमंडल (विंडरमेयर थिएटर) को वर्ष 2026 के नेशनल थिएटर अचीवर्स अवॉर्ड से नवाजा गया है। रंग विनायक रंगमंडल के निदेशक तथा विंडरमेयर थिएटर के मुख्य संरक्षक डॉ. ब्रजेश्वर सिंह को गोरखपुर रंग महोत्सव के दौरान यह सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन


रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली संस्थाओं को हर साल अभियान थिएटर, गोरखपुर की ओर से नेशनल थिएटर अचीवर्स अवॉर्ड दिया जाता है। इस बार बरेली के डॉ. ब्रजेश्वर सिंह के अलावा यह सम्मान संतोष राजपूत (उपाध्यक्ष, विवेचना रंगमंडल, जबलपुर) को दिया जाएगा। जल्द ही गोरखपुर रंग महोत्सव में दोनों हस्तियों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र तथा सम्मान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. ब्रजेश्वर सिंह का योगदान 
डॉ. ब्रजेश्वर सिंह लगभग दो दशकों से दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत रंग विनायक रंगमंडल का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने सिविल लाइंस में ब्लैक बॉक्स ऑडिटोरियम का निर्माण कराया है, जिसे विंडरमेयर थिएटर के नाम से जाना जाता है। उनके प्रयासों से बरेली में अब तक 16 राष्ट्रीय रंग महोत्सव आयोजित किए जा चुके हैं, जिन्हें विंडरमेयर थिएटर फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने इसे विंडरमेयर थिएटर फेस्टिवल एंड अवॉर्ड्स के रूप में नई पहचान दी है। विंडरमेयर थिएटर में भारत ही नहीं बल्कि विदेशी कलाकार भी प्रस्तुति देते रहे हैं। डॉ. ब्रजेश्वर सिंह की देखरेख में रंग विनायक रंगमंडल ने अब तक 50 से अधिक नाटक तैयार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed