फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus driver suffers heart attack while driving on highway in Bareilly

Bareilly News: हाईवे पर रोडवेज बस चलाते समय चालक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

Mon, 13 Jul 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 12:50 PM IST
सार

बरेली में हाईवे पर रोडवेज बस चला रहे चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिचालक ने एंबुलेंस से चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Roadways bus driver suffers heart attack while driving on highway in Bareilly
चालक सुनील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली में मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस चलाते समय संविदा चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चलती बस में चालक की तबीयत बिगड़ने से यात्री घबरा गए। हालांकि चालक ने किसी तरह बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद परिचालक ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया। चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से चालक की मौत होने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे मृतक सुनील के दोस्त नीरज कुमार ने बताया कि जिला शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भजूं निवासी 48 वर्षीय सुनील कुमार रोडवेज में संविदा चालक थे। वह रविवार को मुजफ्फरनगर डिपो की बस में सवारियां बैठाकर लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव टिसुआ के पास अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 
चलती बस में चालक की हालत बिगड़ने से हादसे का खतरा बना तो यात्री घबरा गए थे। बस के परिचालक ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सुनील को बरेली जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर से पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल था। सुनील कुमार के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed