फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body of a young man found hanging from a tree in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, एक दिन पहले ही वायरल हुआ था वीडियो

Mon, 13 Jul 2026 01:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र में सोमवार सुबह युवक का शव नानक फार्म मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला। वह मटैहिया गांव का निवासी था और भीरा कस्बे में फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree in lakhimpur kheri
अरविंद कुमार गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव लखीमपुर-भीरा हाईवे किनारे नानक फार्म मोड़ के पास पेड़ पर फंदे लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अरविंद कुमार गुप्ता (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भीरा क्षेत्र के मटैहिया गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक दिन पहले ही युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाइक चलाता नजर आ रहा है। उसकी बाइक पर पीछे लंगूर बैठा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अरविंद भीरा कस्बे में साईं बाबा मंदिर के पास फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से खाना खाकर दुकान जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे तक दुकान पर मौजूद था। इसके बाद दुकान बंद कर बाइक से भीरा की ओर चला गया। शाम पांच बजे के बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना 
रात करीब दस बजे तक रिश्तेदारों और परिचितों के साथ उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी कि अरविंद का शव नानक फार्म मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला है। मौके पर उसकी बाइक भी सही हालत में खड़ी मिली। यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed