{"_id":"6a53d4f181446e2b0b08988a","slug":"a-young-man-who-was-taken-to-the-district-hospital-after-being-bitten-by-a-snake-dies-causing-uproar-among-family-members-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-179740-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांप काटने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे युवक की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांप काटने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
Sun, 12 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में होता हंगामा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओयल। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी 27 वर्षीय युवक की सांप काटने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
ग्राम ज्ञानपुर निवासी रंजीत कुमार (27) पुत्र दिलीप कुमार को रविवार को सांप ने काट लिया। परिजनों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उनका आरोप है कि काफी देर तक इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने रंजीत का उपचार शुरू नहीं किया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सांप काटने वाले मरीजों में पहले जांच की जाती है। सांप के जहर की पुष्टि होने पर ही एंटी स्नेक वेनम (वैक्सीन) दिया जाता है। बिना आवश्यकता तत्काल वैक्सीन देना नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण घबराहट और रक्तचाप बढ़ना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। एसओ खीरी अवनीश कुमार ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। खबर भेजे जाने तक इमरजेंसी का कार्य बाधित था।