फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Order to remove kiosks without notice, shopkeepers in a tizzy

Lakhimpur Kheri News: बिना नोटिस खोखे हटाने का फरमान, दुकानदारों में हड़कंप

Sun, 12 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Order to remove kiosks without notice, shopkeepers in a tizzy
सैधरी बाईपास के पास अपनी गुमटी हटाने का जतन करते दुकानदार। स्रोत: दुकानदार
महेवागंज। शहर से सटे सैधरी बाइपास पर बिना नोटिस या मुनादी के पटरी दुकानदारों को खोखे हटाने का फरमान मिलने से हड़कंप मच गया। कार्रवाई की आशंका में कई दुकानदारों ने अपने खोखे हटाने शुरू कर दिए। मामले में पुलिस के निर्देशों की चर्चा है, जबकि प्रशासन के अधिकारी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

मामला सैधरी बाइपास किनारे बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के पास का है। यहां करीब 10 वर्षों से अधिकतर मैकेनिक खोखे रखकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि शनिवार को कुछ सिपाही आए और खोखे हटाने के लिए कहा। उनका कहना है कि खोखे नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बरसात के मौसम में अचानक खोखे हटाने से 20 से अधिक पटरी दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, यह सवाल भी बना हुआ है कि खोखे हटाने का आदेश किस स्तर से दिया गया। इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। तहसीलदार मुकेश कुमार ने भी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
खोखे हटने की जानकारी मुझे नहीं है। यदि कोई आदेश हुआ है तो उसकी जानकारी कराई जाएगी।
-अश्वनी कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed