फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Health started deteriorating in the rainHealth started deteriorating in the rain

Lakhimpur Kheri News: बारिश में बिगड़ने लगी सेहत

Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Health started deteriorating in the rainHealth started deteriorating in the rain
छुतेईपुतिया में मरीजों की जांच करते प्रभारी डॉ. शोएब अख्तर। संवाद
लखीमपुर खीरी। बारिश शुरू होते ही जिले में लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। जन आरोग्य मंदिर अभियान के तहत रविवार को नगरीय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी, फंगल इंफेक्शन और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी मिली। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

शहर के गौटेय्याबाग स्वास्थ्य केंद्र पर 45 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश बुखार और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित थे। डॉ. अंशिका गुप्ता ने जांच कर दवा दी। नौरंगाबाद में 38 और निर्मल नगर में 68 मरीज पहुंचे। निर्मल नगर में चिकित्सक न होने पर फार्मासिस्ट रवि ने मरीजों का उपचार किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर फार्मासिस्ट की सराहना की।
विज्ञापन

राजापुर बैनी पीएचसी में डॉ. इंदू ने एलर्जी, जुकाम, बदन दर्द, सिरदर्द और बुखार के 70 मरीजों का उपचार किया। पीएचसी पड़रियातुला में 56 और भीरा पीएचसी में 47 मरीज पहुंचे, जिनमें डायबिटीज और बीपी के मरीज भी शामिल रहे। बरवर पीएचसी पर भी मौसमी बीमारियों के मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। पीएचसी छेदुई पतिया के प्रभारी डॉ. शोएब अख्तर ने बताया कि जोड़ों के दर्द, बुखार, डिहाइड्रेशन, शुगर, ब्लड प्रेशर और मलेरिया समेत विभिन्न बीमारियों के 77 मरीज पहुंचे। इनमें 13 मरीजों की सीबीसी, टायफाइड, शुगर, मलेरिया और हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच की गई।
पीएचसी मूड़ा बुजुर्ग की चिकित्साधिकारी डॉ. हसमत आरा ने बताया कि रविवार को दर्द, बुखार, त्वचा और आंख संबंधी समस्याओं के 25 मरीज आए। सभी को प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि इस पीएचसी पर फिलहाल पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

----
अवकाश पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
सिंगाही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट माया प्रकाश ने बताया कि यहां तैनात डॉ. कृपांशु तिवारी 15 दिन के अवकाश पर हैं। रविवार को गैस्ट्रो के दो, स्किन के पांच और हाईपरटेंशन का एक सहित कुल 41 मरीज देखे गए। सात मरीजों की मलेरिया और 12 की शुगर जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed