Railway News: बरेली होकर गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस दो दिन रहेगी निरस्त, 11 ट्रेनों का मार्ग बदला
वाराणसी मंडल में लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 21 और 22 जुलाई को निरस्त रहेगी। इस दौरान 11 ट्रेनों को रूट बदला गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी रेल मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर पैच दोहरीकरण व अन्य कार्यों के मद्देनजर 16 से 21 जुलाई तक लिए जाने वाले ब्लॉक का असर बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 21 और 22 जुलाई को निरस्त कर दी गई है। इस दौरान 11 ट्रेनों का रूट बदला गया है। तीन गाड़ियां देरी से और चार गाड़ियां रास्ते के स्टेशनों पर 90 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 19 और 20 जुलाई को परिवर्तित मार्ग रोजा, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, छपरा, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जुलाई को परिवर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, रोजा के रास्ते, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 19 और 21 जुलाई को, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 जुलाई को छपरा, जौनपुर, अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएंगी।
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 जुलाई को छपरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 20 जुलाई को रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, छपरा के रास्ते, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ के रास्ते, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी, अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 21 जुलाई को कप्तानगंज, थावे, सीवान, गोरखपुर के रास्ते, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी छपरा, औड़िहार, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
इनका देरी से होगा संचालन
15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 19 जुलाई को आनंद विहार से 60 मिनट, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 21 जुलाई को मुजफ्फरपुर से 240 मिनट और 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 21 जुलाई को गोरखपुर से 60 मिनट की देरी से संचालित की जाएंगी।
ये गाड़ियां की जाएंगी नियंत्रित
15135 छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 17 जुलाई को 30-30 मिनट, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 18 जुलाई को 60 मिनट और 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 17 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।
बरेली-चंदौसी रेलखंड में बदायूं रोड रामगंगा मध्य रेलवे क्रॉसिंग संख्या- 2/ए 11 सोमवार को भी सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। क्रॉसिंग को स्लीपर बदलने समेत अन्य मरम्मत कार्य करने के लिए शनिवार और रविवार को बंद किया गया था।
रविवार शाम छह बजे क्रॉसिंग को सड़क यातायात के लिए खोला जाना था, लेकिन काम पूरा न होने के कारण क्रॉसिंग को अब सोमवार को शाम छह बजे के बाद खोला जाएगा। पीडब्ल्यूआई वीके मिश्रा ने बताया कि कुछ काम शेष होने के कारण क्रॉसिंग बंद करने की अवधि को बढ़ाया गया है। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में क्रॉसिंग संख्या-1/सी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।