फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crocodile reaches road near house panic spreads among locals youth injured during rescue

Lakhimpur Kheri: मकान के पास सड़क पर पहुंचा मगरमच्छ, लोगों में फैली दहशत, रेस्क्यू के दौरान युवक जख्मी

Mon, 13 Jul 2026 10:52 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

धौरहरा कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर रविवार रात उस वक्त दहशत फैल गई, एक मकान के पास मगरमच्छ देखा गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ा और घाघरी नदी में छोड़ दिया।  

विज्ञापन
Crocodile reaches road near house panic spreads among locals youth injured during rescue
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को छोड़ा गया - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर रविवार रात आबादी के निकट मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसके प्राकृतिक आवास घाघरा नदी में छोड़ दिया। 

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर स्थित एक मकान के पास देर रात मगरमच्छ दिखाई दिया। आबादी के बीच मगरमच्छ होने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू  
सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे वाहन से ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। रेस्क्यू के दौरान एक ग्रामीण घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

मगरमच्छ पकड़ने के प्रयास में युवक घायल
रविवार रात करीब एक बजे मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश में एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों को स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और प्रशिक्षित टीम के पहुंचने तक सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed