फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Molestation accused beaten at police station family levels allegations against the police

Bareilly News: थाने में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई, हाथ लहूलुहान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

Mon, 13 Jul 2026 10:26 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 10:26 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में छेड़खानी का आरोपी घायल हो गया। उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हुआ है। परिवार ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Molestation accused beaten at police station family levels allegations against the police
निजी अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए युवक से थाने में पूछताछ के दौरान पिटाई का आरोप है। शीशा लगने से उसका हाथ जख्मी हो गया। खून का फव्वारा फूट गया। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिवार के आरोपों पर पुलिस ने सफाई दी है कि नशे में खुद ही युवक ने घूंसा मारकर गेट का शीशा तोड़ दिया और घायल हो गया।

विज्ञापन


शनिवार रात आठ बजे थाने के एक गांव निवासी अनिल को 112 पुलिस पकड़कर लाई थी। बताते हैं कि एक महिला ने पीआरवी को कॉल करके सूचना दी थी कि युवक अनिल नशे की हालत में बाइक से जा रहा था। वह रास्ते में खड़ी थी। अनिल ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोप लगाया था कि वह पहले भी महिला से ऐसी हरकतें कर चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Railway News: बरेली होकर गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस दो दिन रहेगी निरस्त, 11 ट्रेनों का मार्ग बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में पुलिसकर्मी उसे छोड़कर चले गए। बताते हैं कि रात में थाना पुलिस ने महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर अनिल से पूछताछ की। इस दौरान अनिल की हालत बिगड़ गई। उसके हाथ से खून की धार बहने लगी। स्थानीय सीएचसी में उपचार  से लाभ न मिला तो पुलिस उसे भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज ले गई। रविवार सुबह ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।  

पिता ने लगाया आरोप- पुलिस की पिटाई से हुआ घायल
अनिल के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा जिससे वह घायल हो गया। उन्हें बेटे की चोट के बारे में तुरंत जानकारी भी नहीं दी गई। पुलिस से काफी पूछने पर बहुत देर बाद उन्हें बताया गया कि उनके बेटे को चोट लगी है और वह भोजीपुरा में भर्ती है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- इश्क में मिली 'मौत': प्रेमी जोड़ा करना चाहता था शादी, लड़की के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, लड़के ने दी जान

खुद शीशे के गेट में घूंसा मारा : एसपी उत्तरी
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस पर लगे आरोपों के बारे में एसओ राजेश बाबू मिश्रा से जानकारी ली। बताया गया कि आरोपी अनिल को जब थाने लाया गया तो वह काफी नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी कि वह इधर उधर हाथ पैर फेंकने लगा। सीसीटीएनएस कक्ष में लगे शीशे के गेट में उसने घूंसा मारा जिससे शीशा टूट गया और अनिल के हाथ से खून बहने लगा। 

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। खतरे की कोई बात नहीं है। चूंकि वह छेड़खानी का नामजद आरोपी है, उसे सही होने पर हिरासत में लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed