{"_id":"6a5494975d5fd260bf0c41e0","slug":"gas-cylinder-explodes-during-welding-three-people-suffer-burns-in-pilibhit-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वेल्डिंग के दौरान धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, दुकानदार समेत तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वेल्डिंग के दौरान धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, दुकानदार समेत तीन लोग झुलसे
Mon, 13 Jul 2026 01:02 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:02 PM IST
सार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर में सोमवार सुबह वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में दुकानदार मोनीष, ट्रक चालक वाहिद अली और ट्रक मालिक रवि गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर बाजार में सोमवार सुबह वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलिंडर में धमाका होने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल को परिजन निजी वाहन से बरेली ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकरी निवासी ट्रक चालक बाहिद अली अपने ट्रक की टंकी में वेल्डिंग कराने के लिए जोगीठेर स्थित मोनीष की दुकान पर पहुंचे थे। वेल्डिंग का काम शुरू होने से पहले ही अचानक गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दुकानदार मोनीष, ट्रक चालक बाहिद अली और ट्रक मालिक रवि झुलस गए। विस्फोट के बाद दुकान में आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बुझाई आग
आसपास के दुकानदारों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोनीष और बाहिद अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि ट्रक मालिक रवि को परिजन निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन