फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case registered against two individuals regarding a financial transaction linked to cyber fraud.

Pilibhit News: साइबर ठगी से जुड़ी रकम का लेनदेन होने पर दो लोगों पर केस दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two individuals regarding a financial transaction linked to cyber fraud.
पीलीभीत। पुलिस के ऑपरेशन ब्रज के तहत साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की जांच में पीलीभीत के दो बैंक खाते संदिग्ध पाए गए। सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में तैनात उपनिरीक्षक विष्णु सिंह सोलंकी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि थाना सुनगढ़ी पुलिस संदिग्ध बैंक खातों और एटीएम धारकों की सघन जांच कर रही है। पहले मामले में स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एक एटीएम से जुड़े लेन-देन के विश्लेषण के दौरान आईडीबीआई बैंक, पीलीभीत शाखा में संचालित एक बैंक खाता जांच के दायरे में आया। यह खाता चरक के कुआं निवासी राजीव के नाम पर संचालित है। पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी को इस खाते में साइबर अपराध के माध्यम से 34 हजार रुपये और 15 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। इस लेनदेन के संबंध में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत पहले से ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज है। जांच में आरोप है कि खाताधारक ने धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि अपने खाते में मंगवाने के बाद एटीएम एवं अन्य माध्यमों से निकाल ली।
विज्ञापन

दूसरा मामला बिहार के बगाहा जनपद से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायत से जुड़ा है। इसकी जांच थाना सुनगढ़ी में तैनात उपनिरीक्षक विष्णु सिंह सोलंकी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि पीलीभीत निवासी सैयद जियाउल हसन के नाम से बंधन बैंक की छतरी चौराहा शाखा में संचालित बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े करीब तीन लाख रुपये जमा हुए थे। पुलिस के अनुसार, बाद में यह राशि चेक के माध्यम से बैंक खाते से निकाल ली गई। दोनों मामलों में खाताधारकों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों की विस्तृत विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed