{"_id":"6a53e9965fda96232f05aea8","slug":"the-leopard-was-not-captured-on-camera-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163929-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कैमरे में कैद नहीं हुई तेंदुए की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कैमरे में कैद नहीं हुई तेंदुए की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। हालांकि निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरे में तेंदुआ की तस्वीर कैद नहीं हुई।
गांव सोंधा गौटिया में दो दिन पहले महिला पर तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया था। इससे पहले तेंदुआ कई पशुओं पर हमला कर चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने शनिवार को गांव में निगरानी के लिए कैमरे लगाए थे। दूसरी ओर गांव बहादुरपुर हुक्मी में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ का आतंक जारी है। तेंदुआ ने अब तक आधा दर्जन से अधिक पशुओं को अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों की मांग पर यहां भी वन विभाग ने कैमरे लगाए, लेकिन 24 घंटे की मॉनीटरिंग के बाद भी कैमरों में तेंदुआ की कोई गतिविधि कैद नहीं हुई है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वन दरोगा राहुल कुमार ने दोनों गांवों में लगे कैमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फिलहाल किसी भी गांव में लगे कैमरों में तेंदुए की तस्वीर कैद नहीं हुई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- --