{"_id":"6a53e9c30d29208bac0e3770","slug":"women-to-receive-loans-to-boost-food-processing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163930-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को मिलेगा ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब विभाग स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 420 महिलाओं को अचार, पापड़, कचरी, समेत अन्य फूड उत्पादों को तैयार करने के लिए लोन देने की प्रक्रिया को शुरू कर रहा है। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इससे यह महिलाएं सशक्त बनने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत बन सके। इसको लेकर लगातार विभागीय स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता से जुड़कर महिलाएं कचरी, पापड़, अचार आदि जैसी खाद्य सामग्री को भी तैयार कर रही हैं। इन महिलाओं के व्यापार को बढ़ाए जाने के लिए अब विभागीय स्तर से पहल शुरू की गई है। शासन से इसको लेकर लक्ष्य भेजा गया है। इसमें जिले की 420 महिलाओं को विभागीय स्तर से 40 हजार रुपये तक ऋण मुहैया कराया जाएगा।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि महिलाओं को ऋण दिलाए जाने के लिए शासन स्तर से लक्ष्य भेजा गया है। इसको लेकर महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के बाद इन महिलाओं को विभागीय स्तर से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद