{"_id":"6a53ea53b160fa67b20eb9ec","slug":"a-wave-of-tree-plantation-flows-from-the-source-of-mother-gomti-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-163954-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मां गोमती उद्गम से बही पौधरोपण की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मां गोमती उद्गम से बही पौधरोपण की धारा
विज्ञापन
ग्राम टाह स्थित विद्यालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण के बाद पौधे को पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ मां गोमती उद्गम स्थल से किया गया। कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, एसएसबी जवानों, स्काउट-गाइड और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया।
रविवार को जिलेभर में 32 लाख पौधे लगाए गए। मुख्य कार्यक्रम गोमती नदी के तट पर हुए। मां गोमती उद्गम स्थल परिसर में आम, पीपल, गुलमोहर, नीम, बरगद, सहजन और सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मानव शृंखला भी बनाई गई।
गोमती तट से जुड़ी जनपद की 16 ग्राम पंचायतों में भी बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश में इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीलीभीत और सोनभद्र प्रदेश के सबसे अधिक वनावरण वाले जिलों में शामिल हैं। सभी लोगों को इस अभियान को जन आंदोलन बनाकर प्रदेश में पीलीभीत को अग्रणी स्थान दिलाने का प्रयास करना चाहिए। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल पर जोर देते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सामाजिक वानिकी विभाग को सभी विभागों के समन्वय से पौधों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ब्लॉक पूरनपुर स्थित गोमती गुरुद्वारा के निकट भी बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एसएसबी जवानों, व्यापारी संगठनों, स्काउट-गाइड और स्कूली बच्चों ने गोमती तट पर पौधरोपण किया। विधायक ने बच्चों से स्वयं पौधे लगाने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। संवाद