फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man dies under suspicious circumstances in Pilibhit

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में सीढ़ी कारीगर की मौत, पत्नी बोली- पति ने पानी मांगा... पीते ही चली गई जान

Mon, 13 Jul 2026 02:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 02:15 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man dies under suspicious circumstances in Pilibhit
धर्मवीर शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुबे में सोमवार सुबह एक सीढ़ी कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय धर्मवीर शर्मा के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक मकान में किराये पर रहता था।

विज्ञापन


धर्मवीर शर्मा कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्रेखेड़ा का निवासी था। उसकी मां फूलमती ने बताया कि धर्मवीर मोहल्ला दुबे में छोटेलाल के घर में किराए पर रहकर सीढ़ी बनाने का काम करता था। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे उसकी घर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत का कारण अज्ञात
धर्मवीर की पत्नी ललिता देवी ने पुलिस को बताया कि मरने से पहले धर्मवीर ने पानी मांगा था। उन्होंने बताया कि धर्मवीर गैस की बीमारी से पीड़ित था। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले हैं। सूचना मिलने पर गांव से परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed