फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   B.Ed student commits suicide who suffering kidney disease in Pilibhit

Pilibhit News: किडनी की बीमारी से परेशान बीएड के छात्र ने दी जान, परिवार से कहता था- अब जीने का औचित्य नहीं

Mon, 13 Jul 2026 02:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Jul 2026 02:42 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह बीएड का छात्र था। किडनी की बीमारी से परेशान था। 

विज्ञापन
B.Ed student commits suicide who suffering kidney disease in Pilibhit
सुरजीत प्रजापति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में 30 वर्षीय बीएड छात्र सुरजीत प्रजापति ने रविवार रात अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी किडनी की बीमारी से परेशान था। परिजन ने बताया कि सुरजीत की किडनी 90 फीसदी खराब हो चुकी थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने सोमवार सुबह सुरजीत को फंदे पर लटका हुआ देखा। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


माता-पिता का पहले ही हो चुका है निधन 
मृतक के भाई विश्वजीत प्रजापति ने बताया कि सुरजीत अपनी बीमारी से काफी परेशान थे। वह अक्सर कहता था कि अब जीने का कोई औचित्य नहीं है। परिवार के सदस्य उसे समझाते रहते थे। सुरजीत की मां और पिता का निधन पहले ही हो चुका है। उसकी बहनें प्रज्ञा, प्रतिभा तथा भाई विश्वजीत का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed