{"_id":"69bf820cb18c74072203eb9b","slug":"nephew-dupes-uncle-out-of-rs-14-lakh-loses-the-money-playing-online-games-in-bareilly-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भतीजे ने चाचा को लगाया 14 लाख रुपये का चूना, मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम में गंवाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भतीजे ने चाचा को लगाया 14 लाख रुपये का चूना, मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम में गंवाई रकम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में भतीजे ने चाचा के मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेला, जिससे उनके खाते से 14 लाख रुपये उड़ गए। पुलिस ने जांच के बाद जब इस मामले का खुलासा किया तो पीड़ित के होश उड़ गए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाने में आठ माह पहले दर्ज कराए गए 14 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले का पुलिस ने शनिवार को राजफाश कर दिया। पीड़ित का भतीजा ही आरोपी निकला। आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेल कर यह रकम गंवाई थी।
Trending Videos
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी रामप्यारे ने जुलाई 2025 में थाने में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि बैंक खाते से 14 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पीड़ित रामप्यारे सात माह पहले अपनी ससुराल आजमगढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां उसके भतीजे अमीन चंद्र ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उसका मोबाइल फोन लिया था। वह गेम के दौरान 14 लाख रुपये हार गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर ली गई है। आरोपी पीड़ित का भतीजा निकला है। वह ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान 14 लाख रुपये हारा था।