सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New expressway to be built between Bareilly and Haldwani

UP News: बरेली-हल्द्वानी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, उत्तराखंड की वादियों का सफर होगा आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिल सकती है। बरेली-हल्द्वानी के बीच एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। इसके लिए सर्वे पूरा हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को डीपीआर भेजी गई है।   

New expressway to be built between Bareilly and Haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) बरेली और हल्द्वानी के बीच 100 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाएगा। इसके लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) पूरा कर लिया गया है। डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए उत्तराखंड की वादियों का सफर आसान हो जाएगा। 


बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे बरेली से बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं होते हुए गुजरेगा। बरेली-हल्द्वानी के बीच पहले से भी फोरलेन हाईवे है। इससे अलग नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद कनेक्टविटी और मजबूत होगी। हल्द्वानी को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह एक्सप्रेसवे पूरे प्रदेश को हल्द्वानी से जोड़ेगा। हल्द्वानी से नैनीताल की दूसरी महज 35-40 किलोमीटर है। सैलानियों की राह भी आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हाईवे और दो एक्सप्रेसवे को करेगा कनेक्ट 
प्रस्तावित बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे फोरलेन का होगा। जरूरत के मुताबिक दोनों ओर सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। एक्सप्रेसवे को भविष्य में छह लेन में विकसित किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-लखनऊ, बरेली-मथुरा, बरेल-नैनीताल, बरेली-पीलीभीत-सितारगंज और दिल्ली-नैनीताल हाईवे से भी सीधा कनेक्ट होगा। इसी तरह यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को भी कनेक्ट करेगी। 
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अश्वनी चौहान ने बताया कि बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर एनएचएआई मुख्यालय भेजी गई है। वहां दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed