फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nurseries are emptying out... greenery is increasing in homes and courtyards.

Bareilly News: नर्सरियां हो रहीं खाली...घर-आंगन में बढ़ रही हरियाली

Fri, 31 Jul 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nurseries are emptying out... greenery is increasing in homes and courtyards.
बरेली। घर-आंगन में हरियाली बढ़ाने के लिए लोग नर्सरी पहुंचकर फलदार, छायादार व सजावटी पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। सर्किट हाउस, डोहरा रोड, पीलीभीत बाइपास, हार्टमन, कर्मचारीनगर समेत शहर की अन्य नर्सरियों में पौधों की बिक्री बढ़ गई है। नर्सरी संचालकों का कहना है कि सामान्य दिनों में रोज 15-20 पौधे बिकते थे। इन दिनों यह संख्या 50-60 तक पहुंच रही है। लोग अपने घरों, कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों में लगाने के लिए पौधे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस स्थित एक नर्सरी के संचालक आमिर ने बताया कि सबसे अधिक मांग आम, अमरुद, चीकू, नींबू जैसे फलदार, नीम, अशोक, कदंब जैसे छायादार पौधों और विभिन्न प्रकार के इनडोर पौधों की है। अब लोग कम समय में फल देन वाले हाइब्रिड पौधे मांग रहे हैं। कर्मचारी नगर के नर्सरी संचालक देवेन्द्र सिंह का कहना है कि सबसे महंगा फाइकस का पौधा 30 हजार रुपये का है। इनडोर प्लांट 40 से 30 हजार रुपये तक, फूलदार पौधे 15 से 15 हजार रुपये तक और छायादार पौधों की कीमत 60 से 1200 रुपये तक है।
विज्ञापन

समय के साथ बदली पसंद
सर्किट हाउस स्थित 40 वर्ष पुरानी नर्सरी की संचालक रुही निगार बताती हैं कि अब पारंपरिक पौधों के साथ विदेशी प्रजातियों की मांग भी बढ़ गई है। इनमें अग्लाओनेमा, मचीरा, एंथूरियम, मॉस्टेरा, फिलोडेंड्रान और लकी बैम्बू जैसे पौधे शामिल हैं। इनकी कीमत 250 से लेकर 15 हजार रुपये तक है। पौध विक्रेता मोहम्मद सकलैन ने बताया कि आजकल ग्राहक ऐसे पौधे पसंद कर रहे हैं, जिनमें हरी, लाल और पीले रंग की पत्तियां एक साथ होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मानसून का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस समय मिट्टी में पर्याप्त नमी होने से पौधों की जड़ें जल्दी विकसित होती हैं और उनके जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है। - सतपाल सिंह, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज
जरूर लगाएं पौधे
मैंने कई पौधे खरीदे हैं। मुझे खास तौर पर इनडोर प्लांट पसंद हैं। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को अपने घर में कुछ पौधे जरूर लगाने चाहिए। - अमजद मुराद, सिविल लाइंस

मेरे घर में 300 से अधिक पौधे लगे हैं। हर बार मनसून में नए पौधे खरीदती हूं। इस बार भी कुछ नए पौधे लेने आई हूं, ताकि हरियाली और बढ़ा सकूं। - शालिनी, सिविल लाइंस
फलदार पौधों की कीमत
आम : 120 से लेकर 500 रुपये तक।
अमरूद : 60 से लेकर 300 रुपये तक।
संतरा : 100 से लेकर 250 रुपये तक।
चीकू : 150 से लेकर 2000 रुपये तक।
इंडोर प्लांट के भाव
एरीका पाम : 60 से 600 रुपये तक।
एग्लोनिमा : 60 से 900 रुपये तक।
डायसिन : 60-400 रुपये तक।
छायादार पौधों की दर
गुलमोहर : 50 रुपये।
मधुकामिनी : 80 रुपये।
बांजाइस : 250-25,000 रुपये तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed