फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition to dome construction without permission; work halted.

Bareilly News: अनुमति के बिना गुंबद बनाने का विरोध, बंद कराया काम

Fri, 31 Jul 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Opposition to dome construction without permission; work halted.
अलीगंज। क्षेत्र के गांव सत्तारनगर में बृहस्पतिवार को एक मजार पर गुंबद निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासन की अनुमति के यहां काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार दीप्ति पाल भी गांव पहुंचीं। काम बंद करा दिया गया है। निर्माणकर्ता ने अब तक हुए निर्माण को हटाने की भी सहमति दी। इसके बाद मजदूर लगाकर निर्माण ध्वस्त कराया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्तारनगर निवासी शेर मोहम्मद अपने घर में बनी मजार पर गुंबद का निर्माण कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह को दी। यहां पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार दीप्ति पाल भी गांव पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण को हटाने के निर्देश दिए। इस मामले में शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते थे। एक बार मकान की नींव की खोदाई के दौरान उनके हाथ से पुरानी कब्र क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद उन्हें लगातार दिक्कतें आने लगीं। इसी कारण से उन्होंने घर पर मजार बनवाई थी।
शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है। मृत्यु से पहले उन्होंने इच्छा जताई थी कि भविष्य में इस मजार के ऊपर गुंबद बनवा दिया जाए। वह अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए गुंबद का निर्माण करा रहे थे। गांव वालों के विरोध के बाद उन्होंने खुद ही काम बंद करा दिया और गुंबद हटाने की सहमति दे दी।

वर्जन :
निर्माण पूर्व अनुमति लिए बिना कराया जा रहा था। इससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। बातचीत के बाद निर्माणकर्ता ने खुद ही गुंबद हटाने की सहमति दी। - सुशील कुमार मिश्र, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed