{"_id":"69bee9f6c007e68a7c02cdc4","slug":"passenger-hit-by-stray-animal-power-pipe-burst-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104629-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पैसेंजर की चपेट में आए छुट्टा पशु, पावर पाइप फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पैसेंजर की चपेट में आए छुट्टा पशु, पावर पाइप फटा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। बिशारतगंज-रामगंगा रेलवे स्टेशन के मध्य अखा गांव के समीप शनिवार सुबह बांदीकुई से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में दो छुट्टा पशुओं के आने के कारण ट्रेन का पावर पाइप फट गया। ट्रेन बीच रास्ते में खड़ी हो गई। इस कारण बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को रामगंगा के पास रास्ते में रोकना पड़ा।
बांदीकुई पैसेंजर के लोको पायलट ने कड़ी मशक्कत के बाद खराबी ठीक कर ट्रेन को बरेली की ओर रवाना किया। बरेली से अलीगढ़ जा रही 54352 पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 50 मिनट देरी से बिशारतगंज स्टेशन पहुंची। इस वजह से ईद मनाने जा रहे यात्रियों को परेशानी हुई। संवाद
पशुओं के शवों को दफन कराया
छुट्टा पशुओं के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना पर गिरिराज गोसेवा धाम के गोसेवक सुमित शर्मा अपने सहयोगी के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सूचना के करीब पांच घंटे बाद पशु चिकित्सालय मझगवां व क्यारा के चिकित्सक पहुंचे। बाद में अखा ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह की मदद से मृत पशुओं के शवों को गड्ढा खोदकर दफन कराया गया।
Trending Videos