फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passenger jumps off train, critically injured

Bareilly News: ट्रेन से कूदा यात्री, गंभीर

Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Passenger jumps off train, critically injured
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। निवड़िया और हरेली गांव के बीच एक व्यक्ति चलती ट्रेन से कूद गया। उसके नशे में होने की चर्चा है। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने घायल को खोजकर उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 15119 दून एक्सप्रेस में शाहजहांपुर से एक यात्री नशे की हालत में ट्रेन के एस-1 कोच में सवार हुआ। वह यात्रियों से बदतमीजी करने लगा। टीटीई मुताबिक, उसे समझाकर जनरल कोच में भेज दिया। थोड़ी देर बाद वह फिर से एस-1 में आ गया। अन्य यात्रियों से झगड़ा करने लगा। इसके बाद चलती ट्रेन से कूद गया।
विज्ञापन

यात्रियों से जानकारी मिलने पर टीटीई ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से जानकारी आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ के बिलपुर पोस्ट प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि रात 10 बजे सूचना मिलने के बाद निवड़िया से हरेली गांव तक रात में कांबिंग की गई तो घायल ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ बरेली जंक्शन पोस्ट के प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी नशे में है। वह अपना नाम नहीं बता पा रहा है। हालांकि, उसने खुद को बलिया के सिकंदरपुर का रहने वाला बताया। उसे फरीदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed