{"_id":"6a32fe8a978d39f4d202b81e","slug":"pg-first-semester-admission-process-to-start-from-june-22-bareilly-news-c-4-bly1053-907701-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 22 जून से शुरू होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 22 जून से शुरू होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी। प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
कॉलेज प्रशासन ने विभागवार विशेष समितियों का गठन किया है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की हार्डकॉपी के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र संबंधित विभागों में जमा करने होंगे।
प्राचार्य ने प्रवेश नियंत्रक और सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि हर विभाग के अध्यक्ष अपने स्तर पर एक प्राध्यापक को आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसके साथ ही, विभागों में तैनात तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को आवेदन पत्र जमा करने का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी अपने आवेदन 22 जून से लेकर तय की गई अंतिम तारीख तक निर्धारित विभागों में जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवेदनों को मुख्य प्रवेश नियंत्रक कार्यालय भेजा जाएगा, जहां अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्राचार्य ने इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी विभागों से आपसी सहयोग की अपील की है।