सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two theft accused in an encounter in Bareilly

Bareilly News: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; जेब से मिलीं नोटों की गड्डियां

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के शाही क्षेत्र में नकबजनी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में थे। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

Police arrested two theft accused in an encounter in Bareilly
आरोपियों से बरामद हुई नकदी, तमंचा और कारतूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में शाही थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले कस्बा शाही में 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। दोनों बदमाशों ने यह चोरी करना कबूल की। दोनों के पास तमंचे भी बरामद हुए, एक सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है। 

Trending Videos


थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर चोर इमरान अपने साथी के साथ चोरी के जेवर बेचकर मिले रुपये लेकर मोटरसाइकिल से दिल्ली जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की। मोटरसाइकिल को रुकने का संकेत देने पर अभियुक्त भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी में आयकर का छापा, विभाग की कई टीमें कर रहीं जांच

इमरान के दाहिने पैर में लगी गोली 
शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्चे रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों अभियुक्त भागने लगे एवं पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अभियुक्त इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान को गोली लगने के कारण अस्पताल भेजा गया। आरोपियों की जेब से नोटों की गड्डियां मिली हैं। कुल तीन लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed