सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi lashed out at the statements of Himanta Biswa Sarma

UP News: भाजपा के मंत्रियों के बयानों पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- मदरसों पर इल्जाम लगाना गलत

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी, आज उन्हीं को आतंकवादी कहा जा रहा है। यह अफसोसनाक है। मौलाना रजवी ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे मंत्रियों को किसी भी समुदाय को निशाना नहीं बनाना चाहिए और न ही भड़काऊ बयान देना चाहिए। 
 

Maulana Shahabuddin Razvi lashed out at the statements of Himanta Biswa Sarma
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मंत्री नीतीश राणे और उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि भारत को आजाद कराने में मदरसों से संबंधित उलमा और छात्रों की अहम भूमिका रही थी। इन लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यही वो लोग हैं जिन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ जंग-ए-आजादी में रूह फूंकी। इन्हीं उलमा ने अंग्रेजों के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद से फतवा जारी किया, जिससे आंदोलन में और जोश बढ़ा। अगर मदरसे नहीं होते तो देश इतनी जल्दी आजाद नहीं होता। अफसोस की बात ये है कि आज इन्हीं लोगों को आतंकवादी कहा जा रहा है। मदरसों को बंद करने की बात की जा रही है।

Trending Videos

मौलाना ने मंत्रियों को दी ये नसीहत 
मौलाना ने कहा कि पद पर बैठे हुए लोगों को इंसाफ की बात करना चाहिए, मगर ये लोग समाज को तोड़ने और नफ़रत फैलाने वाली बातें कर रहे हैं, जिससे तनाव फैलता है, फिर वो संप्रदायक रूप ले लेता है। इसलिए संवैधानिक पदों पर बैठे हुए मंत्रियों को किसी भी समुदाय को निशाना नहीं बनाना चाहिए। अगर हर व्यक्ति किसी न किसी समुदाय के लोगों को निशाना बनाएगा तो फिर देश में अराजकता फैल जाएगी। इसलिए ऐसे भड़काने और उकसाने वाले बयानों से बचना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Shivoham: बरेली में भक्ति और आत्मिक जागरण का उत्सव 'शिवोहम' आज, शहरवासियों को मिलेगा अनोखा अनुभव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद एक बीमारी है, सबको मिलकर लड़ना होगा 
शहाबुद्दीन रजवी ने तीनों मंत्रियों से सवाल करते हुए कहा कि गांधी जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आदि की हत्या करने वाला मुसलमान नहीं था। ऐसे ही नेपाल के शाही घराने के पूरे परिवार की हत्या करने वाला भी मुसलमान नहीं था। श्रीलंका के राष्ट्रपति को मारने वाला भी मुसलमान नहीं था। ऐसी सूरत में इन तीनों मंत्रियों का मुसलमानों पर आतंकवादी होने का आरोप लगाना सरासर निराधार है। उन्होंने कहा कि इन मंत्रियों को मदरसों का इतिहास पढ़ना चाहिए। कहा कि आतंकवाद एक बीमारी है, इससे सबको मिलकर लड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed