{"_id":"69a0404affd7bcf5aa0bcc4c","slug":"grocer-dies-under-suspicious-circumstances-in-bareilly-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में किराना व्यापारी की मौत, शराब की दुकान के समीप मैदान में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में किराना व्यापारी की मौत, शराब की दुकान के समीप मैदान में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के फरीदपुर निवासी किराना व्यापारी का शव बृहस्पतिवार को बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पड़ा मिला। वह बुधवार सुबह से लापता थे। परिजन के मुताबिक वह व्यापार में घाटा होने और कर्ज के चलते परेशान थे।
किशन लाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में व्यापार में घाटा झेल रहे किराना व्यापारी के संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार सुबह से लापता व्यापारी का शव बृहस्पतिवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शराब की दुकान के पास मैदान में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
फरीदपुर नगर के मोहल्ला महादेव निवासी किशन लाल (46 वर्ष) कस्बे में ही मेनरोड पर रामलीला ग्राउंड के सामने किराने की दुकान चलाते थे। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से व्यापार में घाटा झेल रहे थे। जिसको लेकर उन पर कई लोगों का कर्ज हो गया। कर्जदार उन पर आए दिन दबाव बनाते थे। उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर उनकी पत्नी और बच्चों पर भी रुपये वापस करने का दबाव बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यापारी पर लगाया परेशान करने का आरोप
परिजनों के मुताबिक कर्जदारों से परेशान होकर किशन लाल तनाव में रहने लगे। आरोप है कि एक व्यापारी उनकी पत्नी बच्चों पर आए दिन दवाब बनाता था। दुकान से सामान भरवा ले जाने की धमकी देता था। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे किशन लाल अपनी दुकान खोलने के लिए घर से गए थे।
इसके बाद से वह लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उनका शव बिथरी चैनपुर पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर में मिला। मृतक के पास से बरामद दस्तावेज से पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामावर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
