फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police have no leads on whether the grocery merchant killers in Bareilly

Bareilly News: परचून व्यापारी की हत्या करने वाले नामजद हैं या कोई और, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 25 Jul 2026 06:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में धौंराटांडा निवासी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हत्या किसने और क्यों की है। हालांकि मृतक के बेटे ने तीन नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।   

विज्ञापन
police have no leads on whether the grocery merchant killers in Bareilly
सियाराम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कस्बा धौंराटांडा के रहने वाले परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव का हत्या के मामले में पुलिस को चौबीस घंटे बीतने के बाद भी कोई भी सुराग नहीं मिला। पुलिस की जांच अटक गई है कि हत्यारे नामजद हैं या कोई और। पुलिस अभी तक की जांच में यह तय नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा के वार्ड एक निवासी परचून दुकानदार 65 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। वह सुबह टहलने निकले थे। धौंराटांडा विवियापुर कायस्थान रोड पर किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आसानी से फरार हो गए थे। जबकि उस रोड पर आवाजाही बनी रहती है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पुत्र सुरेश कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर धौंराटांडा निवासी लालाराम कश्यप, इनके पुत्र संजीव कुमार कश्यप व मृतक के पड़ोस में रहने वाले महेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें पुलिस को संजीव कश्यप घर पर नहीं मिला। वह उत्तराखंड के किच्छा में नौकरी करने गया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लिया 
पुलिस ने मृतक के पुत्र सुरेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नामजद तहरीर देने के बाद लालाराम कश्यप व महेंद्र श्रीवास्तव व लालाराम छोटे बेटे को पकड़कर हिरासत में ले लिया था। इन लोगों से पूछताछ की, लेकिन सियाराम श्रीवास्तव की हत्या किसने की है और क्यों की है, इस मामले में चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला। 

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की सोने चेन नहीं पहन रखी थी। मोबाइल फोन का भी अभी तक सुराग नहीं लग सका है। उधर पुलिस नामजद आरोपी लालाराम कश्यप के छोटे भाई परमेश्वरी दयाल कश्यप को भी पकड़कर हिरासत में ले लिया है। परमेश्वरी दयाल गांव जालिम नगला का प्रधान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed