पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police opened history sheets of 56 accused in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने 56 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली, महाठग रूपकिशोर गोला पर भी कसा शिकंजा

Mon, 29 Jun 2026 06:12 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 29 Jun 2026 06:12 PM IST
सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने 56 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें महाठग रूपकिशोर गोला भी शामिल है। ये आरोपी रंगदारी, धोखाधड़ी, लूट, हत्या और चोरी जैसे गंभीर मामलों में लिप्त हैं। रूपकिशोर गोला पर 34 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Police opened history sheets of 56 accused in Bareilly
ठगी का आरोपी रूपकिशोर गोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने आईसीएल के चेयरमैन महाठग रूपकिशोर गोला समेत 56 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें रंगदारी, लूट, धोखाधड़ी, हत्या, जानलेवा हमले और चोरी करने वाले आरोपी शामिल हैं। इज्जतनगर थाना पुलिस ने ठगी के आरोपी रूपकिशोर गोला की हिस्ट्रीशीट खोली है। उस पर गैंगस्टर, मारपीट और धोखाधड़ी जैसे 34 मामले पहले से दर्ज हैं। गोला मूल रूप से बदायूं जिले का निवासी है।

विज्ञापन


इसके अलावा इज्जतनगर पुलिस ने गोकशी में पीर बहोड़ा निवासी आसिफ, परतापुर चौधरी निवासी सुभान खां, कलारी निवासी जाकिर अली, नगरिया कला निवासी राजू खान की हिस्ट्रीशीट खोली है। बारादरी पुलिस ने हत्या के मामले में गंगापुर निवासी नितिन, मादक पदार्थ तस्करी में सिकलापुर निवासी नीरज, जानलेवा हमले में जोगी नवादा निवासी टिंकू राठौर और धोखाधड़ी व रंगदारी के मामले में पशुपति विहार निवासी आबिद की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन


इसी तरह कोतवाली पुलिस ने लूट करने वाले कटी कुईयां निवासी राहुल कौशल और आजमनगर निवासी विशाल की हिस्ट्रीशीट खोली है। कैंट पुलिस ने लूट चोरी करने वाले उमरसिया निवासी सुनील और हरिओम की हिस्ट्रीशीट खोल दी। किला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में बाकरगंज निवासी वाहिद खां और बाजार संदल खां निवासी सईद की हिस्ट्रीशीट खोली। किला पुलिस ने जुआरी जखीरा निवासी टाइगर उर्फ यामीन, गोकशी में चौधरी तालाब निवासी मुर्तजा और लूट में स्वालेनगर के मोबीन की हिस्ट्रीशीट खोली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिस ने इन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली 
सुभाषनगर पुलिस ने नकबजनी में मिलक रौंधी निवासी मुस्ताक अली, गोकशी में दामोदपुरम निवासी कालीचरन, धोखाधड़ी व चोरी में सिठौरा निवासी रिंकू कन्नौजिया पर कार्रवाई की है। सीबीगंज पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में अटरिया निवासी नासिर अली, रंगदारी में वाजिद अली की हिस्ट्रीशीट खोली। सीबीगंज पुलिस ने चोरी के मामले में छोटी बाजार निवासी राहुल शर्मा, गोकशी में तिलियापुर निवासी रहीस व अटरिया निवासी आमिर शाह की हिस्ट्रीशीट खोली। 

फरीदपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में मोहल्ला मिर्धान निवासी अय्युब, चोरी में गौसगंज निवासी इशरार उर्फ इरशाद, लूट में मोहल्ला मिर्धान निवासी रिहान, पचौमी निवासी बबलू, चोरी में मोहल्ला महोदव निवासी शमशाद,धारमपुर निवासी राजखान, मादक पदार्थ तस्करी में सर्फापुर के हसमत, मोहनपुर निवासी मोहम्मद शेर, मोहल्ला मिर्धान निवासी अमन उर्फ सैय्यद, लूट व चोरी में पचौमी निवासी अजय और बकैनिया निवासी विवेक यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है।

भुता पुलिस ने भी कई आरोपियों पर की कार्रवाई 
भुता पुलिस ने जानलेवा हमले में गजनेरा निवासी पवन, खरदाह निवासी सिपिन व गौरव की हिस्ट्रीशीट खोली है। भुता पुलिस ने लूट व चोरी के आरोपी केशरपुर निवासी अमन की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। बहेड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में इस्लामनगर के सद्दाम हुसैन, मारपीट में शेखूपुर निवासी दानिश उर्फ बाबा, नकबजनी में सिगोटिया निवासी प्रमोद कुमार, पशु क्रूरता में टांडा निवासी नासिर की हिस्ट्रीशीट खोली है। 

देवरनियां पुलिस ने चोरी में रिछा बाजार निवासी मुकीम की हिस्ट्रीशीट खोली है। शेरगढ़ पुलिस ने हत्या के आरोपी बरीपुरा के सोमू खान की हिस्ट्रीशीट खोली है। भोजीपुरा पुलिस ने गोकशी में मौलागढ़ निवासी राजू कुरैशी, धौराटांडा वार्ड नंबर 6 निवासी शकील अहमद की हिस्ट्रीशीट खोली है। मीरगंज पुलिस ने हत्या आरोपी रईया नगला निवासी इशरत उर्फ बब्बू,मादक पदार्थ तस्करी में गुलडिया निवासी प्रेमपाल, छत्रपाल और सुलेमान की हिस्ट्रीशीट खोली है। मीरगंज पुलिस ने धोखाधड़ी मारपीट मामले में पहुंचा खुर्द निवासी अमन रंधावा की भी हिस्ट्रीशीट खोली है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जा रही है। सभी अपराधियों के लिए पुलिस खास कोड जारी करेगी जिससे अपराधियों को चिन्हित करने में पुलिस के लिए बेहद आसानी होगी। पुराने व अभ्यस्त हिस्ट्रीशीटर भी निगरानी के दायरे में हैं। 

हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर खुद हिस्ट्रीशीटर बना नितिन
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अजय वाल्मीकि और मोईन हत्याकांड के आरोपी पर शिकंजा कसा है। इज्जतनगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलकर आईसीएल के डायरेक्टर रूपकिशोर गोला की निगरानी बढ़ा दी है। 2023 में बारादरी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। अजय वाल्मीकि हत्याकांड में गंगापुर का नितिन भी जेल गया था। 

2025 में नितिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। अब हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले नितिन की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। वहीं 2024 में रईया नगला निवासी मोइन की आंखों में मिर्च डालकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें रईया नगला का इशरत जेल गया था। अब पुलिस ने इशरत की भी हिस्ट्रीशीट खोली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed