सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Uncover Animal Smuggling Gang Six Accused Arrested in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने पशु तस्करों के गिरोह का किया खुलासा, दो हिस्ट्रीशीटर समेत छह आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पशु चोरी करने के बाद कटान कर मांस बेचते थे। आरोपियों में चार आरोपी हिंदू समुदाय से और दो मुस्लिम समुदाय से हैं।

Police Uncover Animal Smuggling Gang Six Accused Arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में दो हिस्ट्रीशीटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पशु चोरी करने के बाद कटान कर मांस बेचते थे। आरोपियों में चार आरोपी हिंदू समुदाय से और दो मुस्लिम समुदाय से हैं। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। 

Trending Videos


थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि 12 मार्च को गांव सावरखेड़ा में बहगुल नदी किनारे ग्रामीणों ने संरक्षित पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब 40-45 बीघा क्षेत्र में फैली कंटीली झाड़ियों और पेड़ों के बीच सर्च अभियान चलाया, जहां से संरक्षित पशुओं के अवशेष, हड्डियां और सड़ी-गली खाल बरामद की। इस मामले में हाफिजगंज थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

  • फिदा हुसैन निवासी गांव ऐमी गहलुईया, थाना जहानाबाद (पीलीभीत) हाल पता हरहरपुर मटकली हाफिजगंज
  • अशफाक निवासी हाफिजगंज
  • अजय सिंह निवासी भंडसर 
  • नंद किशोर उर्फ छोटू निवासी भंडसर 
  • सुरेंद्र और करन निवासी अलियापुर थाना हाफिजगंज 


थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त थे। वहीं, एक आरोपी फईम निवासी धौराटांडा (थाना भोजीपुरा) पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए हिंदू समुदाय के चारों लोग छुट्टा पशुओं को पकड़कर तस्करों के बताए स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed