सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will conduct a seminar with elite people in the police station.

Bareilly News: संभ्रांत लोगों के साथ थाने में गोष्ठी करेगी पुलिस

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police will conduct a seminar with elite people in the police station.
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आने वाले त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी थानों में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ पुलिस सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगी, जिससे शांति व्यवस्था कायम रखने में मदद मिलेगी।
Trending Videos

13 अप्रैल को पत्रकारों, सीएचसी व पीएचसी पर तैनात मेडिकल स्टाफ, प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ पुलिस गोष्ठी करेगी। 15 अप्रैल को पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालक, बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की जाएगी। 16 अप्रैल को गोष्ठी के जरिये फैक्टरी मालिक, ग्राम प्रधानों व जनसेवा केंद्र संचालकों से सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी। 17 अप्रैल को स्कूल संचालक व स्टाफ, सराफ के साथ पुलिस गोष्ठी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अप्रैल को बिजली निगम के स्टाफ को गोष्ठी में बुलाया जाएगा। 19 अप्रैल को डाकघर और रेलवे मास्टर गोष्ठी में भाग लेंगे। 20 अप्रैल को धर्मगुरू, कोटेदार तथा 21 अप्रैल को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, ग्राम प्रहरी व थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी गोष्ठी में शामिल होंगे। एसएसपी ने बताया कि इस दौरान सभी एएसपी और सीओ अपने क्षेत्र के एक थाने में गोष्ठी कार्यक्रम में स्वयं शामिल होंगे। थाना प्रभारी गोष्ठी आयोजन के बाद की गई कार्रवाई की सूचना प्रतिदिन दैनिक अपराध आख्या के साथ एएसपी के माध्यम से एसएसपी को भेजेंगे। गोष्ठी में शामिल होने वाले संभ्रांत लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर पुलिस के पास सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed