सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power Outage Hits Half the City Due to Storm and Rain in Bareilly

Bareilly News: आंधी-बारिश से आधे शहर की बत्ती गुल, एक लाख से अधिक उपभोक्ता रहे परेशान

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 01 May 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बृहस्पतिवार शाम आंधी और बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आंधी के दौरान बिजली तारों से पेड़ों की टहनियां टकराईं, जिससे फॉल्ट होने से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। 

Power Outage Hits Half the City Due to Storm and Rain in Bareilly
सोमवार को इस्लामिया कॉलेज के पास हुआ था फॉल्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में आंधी और बारिश से बृहस्पतिवार शाम आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। इससे पांच लाख लोग (एक लाख से अधिक उपभोक्ता) परेशान रहे। कहीं तारों के टहनियों से टकराने पर फॉल्ट हुए तो कहीं अन्य दिक्कतें आईं। आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। एक दिन पहले बुधवार की रात सीबीगंज उपकेंद्र से पोषित हार्टमन सिद्धार्थनगर क्षेत्र में 16 घंटे तक बिजली गुल रही। यहां की करीब पांच हजार आबादी परेशान रही।

Trending Videos


शाम सात बजे तेज आंधी व हल्की बारिश में शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। 33 केवी और 11 केवी लाइनों में फॉल्ट की झड़ी लग गई। सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, हरूनगला, पवन विहार, सीबीगंज, कैंट आदि क्षेत्रों में यही स्थित रही। विद्युत निगम की तरफ से शहर के अधिकतर उपकेंद्रों को बारिश के कारण बंद कर दिया गया। जब बारिश बंद हुई तो करीब 7:45 बजे उपकेंद्रों को चालू किया गया। इसके बाद फॉल्ट को खोजकर धीरे-धीरे ठीक किया जाता रहा। रात नौ बजे तक कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के लोग पानी की समस्या से जूझते रहे
बुधवार शाम 5:15 बजे ट्रांसफार्मर में खराबी व खंभे में आग लगने के कारण हार्टमन सिद्धार्थनगर इलाके की लाइट चली गई। नागरिकों ने शिकायत की पर सुनवाई नहीं हो सकी। सुबह 9:15 बजे ट्रांसफार्मर ठीक किया गया। इसको लेकर बृहस्पतिवार को आक्रोशित लोगों ने रामपुर बाग स्थित कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर डाॅ. जितेंद्र प्रकाश, मनोज कुमार, राकेश दीक्षित, तपोव्रत डे, अंकित्य मिश्र, मोहित गुप्ता, शिवेंद्र सिंह चौहान आदि रहे।

चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि अंधेरे में हर मिनट लंबा लगता है। जिन इलाकों में समस्या थी, बारी-बारी से उनकी मरम्मत कराई गई। सावधानी बरतते हुए उपकेंद्र को पहले ही बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed