सब्सक्राइब करें

Weather: बरेली में बारिश ने दी राहत तो आंधी बनी आफत, आंधी से कहीं गिरे पेड़ तो कहीं दीवार; तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 01 May 2026 06:50 AM IST
सार

बरेली में सप्ताह भर से 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा पारा और गर्म हवा का सितम बृहस्पतिवार की शाम आंधी और बारिश से थम गया। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है, वहीं आंधी के कारण शहर से लेकर देहात तक कई पेड़ गिर गए। 

विज्ञापन
Rain brought relief in Bareilly but storms caused havoc bringing down trees and walls in Bareilly
सर्किट चौराहा के पास गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बरेली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार शाम बारिश ने राहत दी तो आंधी आफत बन गई। तेज आंधी के कारण शहर से लेकर देहात कई जगहों पर पड़े गिर गए तो कहीं टहनियां टूटकर गिरीं। जिससे यातायात बाधित हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आंधी-बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। 
Trending Videos
Rain brought relief in Bareilly but storms caused havoc bringing down trees and walls in Bareilly
बरेली में जमकर हुई बारिश - फोटो : संवाद
बरेली में सप्ताह भर से तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा था। बृहस्पतिवार की शाम आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश से थम गया। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है। मौसम विभाग ने चार दिन बाद फिर सक्रिय विक्षोभ हावी होने से बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain brought relief in Bareilly but storms caused havoc bringing down trees and walls in Bareilly
बरेली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
पांच मई से फिर बदलेगा मौसम
बेमौसम बारिश से राहत के बाद मई के शुरुआती तीन दिन में पारे में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त मुमकिन है। पांच मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर बारिश के अनुकूल माहौल बनेगा। इससे पारे में गिरावट होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 35.1 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 
Rain brought relief in Bareilly but storms caused havoc bringing down trees and walls in Bareilly
कोहाड़ापीर में एक मकान का छज्जा गिरा। - फोटो : संवाद
कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बाउंड्री
आंधी के साथ हुई बारिश से शहर और देहात में कई जगह पेड़ गिरे। कोहाड़ापीर में सराफा कारोबारी राजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान की बाउंड्री गिरने से एक बाइक दब गई। होर्डिंग्स, बैनर हवा से उड़कर दूर जा गिरे। इससे यातायात प्रभावित रहा। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे ओले गिरने की भी सूचना मिली।
 
विज्ञापन
Rain brought relief in Bareilly but storms caused havoc bringing down trees and walls in Bareilly
सर्किट चौराहा के पास गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
आंधी के दौरान सर्किट हाउस चौराहा के पास विशाल पेड़ गिर गया, जिससे यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया। उधर, बड़ा डाकखाना के भी पास भी पेड़ गिरा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed