{"_id":"6a6bb5fe0eb24e41e6047b58","slug":"preparations-for-scholarship-applications-intensify-prepare-master-data-by-august-5-bareilly-news-c-4-bly1015-935895-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रवृत्ति के आवेदन की तैयारियां तेज, 5 अगस्त तक मास्टर डाटा करें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रवृत्ति के आवेदन की तैयारियां तेज, 5 अगस्त तक मास्टर डाटा करें तैयार
Fri, 31 Jul 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं को समय पर लागू करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें कक्षा 9 और 10 के लिए मास्टर डाटा 5 अगस्त तक तैयार करने के कहा गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने सभी नामित नोडल अधिकारियों से शासन की ओर से जारी समय-सारिणी का पालन करने के लिए कहा। विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति संबंधी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय में पूरी करनी होंगी। इसका उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ दिलाना है। आवेदन पत्रों के सत्यापन, डेटा अपलोड और ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग ने विद्यालयों के लिए मास्टर डाटा तैयार करने की समय-सारिणी जारी की है। कक्षा 9 और 10 के लिए मास्टर डाटा 5 अगस्त तक तैयार होगा। आवेदन, सत्यापन और अग्रसारण की प्रक्रिया अक्तूबर तक चलेगी। कक्षा 11, 12 और उच्च कक्षाओं के लिए जुलाई से नवंबर तक चरणबद्ध कार्यक्रम निर्धारित है। बैठक में बरेली कॉलेज, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज समेत अन्य संस्थानों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे। संवाद