सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prostitution racket busted and seven accused arrested in Bareilly

UP News: दरोगा के ढाबे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सात आरोपी गिरफ्तार; संचालक मौके से भागा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में पुलिस ने एक ढाबे पर छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह ढाबा एक दरोगा का है, जिसे उसने किराये पर दे रखा था।  

prostitution racket busted and seven accused arrested in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में बड़े बाईपास स्थित एक ढाबे में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। सीओ हाईवे ने भोजीपुरा थाना पुलिस टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से चार पुरुष और तीन महिलाओं को पकड़ा है। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Trending Videos


सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़े बाईपास स्थित अपना ढाबा में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने भोजीपुरा पुलिस टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने ढाबे के कमरों से तीन महिलाओं और चार पुरुषों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने किराये पर दे रखा है ढाबा 
भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। पुलिस ने मौके से ढाबा मैनेजर कुंवर पाल यादव, शोभा राम राजपूत, नाजिम और परवेज व तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह मौके भाग गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, नकदी व आपत्तिजनक सामान भी मिला है। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष सिंह की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed