सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four more cases have been registered against history-sheeter Kanhaiya Gulati in Bareilly

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर चार और मामले दर्ज, 65.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाने में चार और मामले दर्ज कराए गए हैं। पीड़ितों ने गुलाटी और उसके सीईओ पर 65.50 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। 

Four more cases have been registered against history-sheeter Kanhaiya Gulati in Bareilly
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए महाठग कन्हैया गुलाटी पर कानून का शिकंजा और कसता जा रहा है। अब चार पीड़ितों ने 65.50 लाख की ठगी के चार मामले दर्ज कराए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर कन्हैया गुलाटी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कन्हैया गुलाटी की कंपनी कैनविज के सीईओ को भी नामजद किया गया है। 

Trending Videos


गुलाटी पर 50 से अधिक मामले हो चुके हैं दर्ज 
चिट फंड कंपनी में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसके सहयोगियों के खिलाफ जिले के थानों में अब तक 50 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों की जांच कर रही एसआईटी को तलब करके हाल ही में डीआईजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय से कैनविज कंपनी के प्रबंध निदेशक कन्हैया गुलाटी के मामलों में पत्रावली तलब की थी। इसके बाद कन्हैया गुलाटी की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। हालांकि गुलाटी के खिलाफ दर्ज मामलों में पुलिस अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने का सिलसिला जारी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed