सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three robbery accused arrested in a police encounter in Bareilly

Bareilly News: देवरनियां में पुलिस मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने देवरनियां और भोजीपुरा क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों मामलों में पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

Three robbery accused arrested in a police encounter in Bareilly
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में चीनी मिल कर्मचारी की पत्नी से जेवर-नकदी और भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एसबीआई गार्ड से लूट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और हथियार बरामद किए हैं।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के कर्मचारी रनवीर सिंह ने 18 जनवरी को देवरनियां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बरेली-नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा के नायरा पेट्रोल पंप के पास उनकी पत्नी प्रियंका श्रीवास्तव से तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पर्स लूट लिया था। पर्स में मोबाइल फोन, करीब छह हजार रुपये नकद और गहने थे। पीड़ित ने कुल सात लाख की लूट होना बताया था। इस मामले में पुलिस से मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश के पैर में लगी गोली 
देवरनियां इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी शनिवार को पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल आरोपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौआ की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश कपिल मौर्य के दाहिने पैर में गोली लग गई। अनिल मौर्य ,सनी निवासी ग्राम गुना हट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही पवन बंसल भी घायल हुए हैं। घायल सिपाही और बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, चाकू, लूट के आभूषण, 5600 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से भोजीपुरा क्षेत्र में एक फरवरी को बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मुकेश और उसकी पत्नी से लूटा गया मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed