सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest against the working style of electricity workers

Bareilly News: बिजली कर्मियों के कार्यशैली के खिलाफ किया प्रदर्शन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Protest against the working style of electricity workers
विज्ञापन
आंवला। भाकियू टिकैत पदाधिकारियों ने बिजली निगम कर्मचारियों की कार्यशैली के खिलाफ बृहस्पतिवार को भमोरा रोड स्थित बिजली घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एक्सईएन के द्वारा कार्यशैली में सुधार के आश्वासन पर दोपहर बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
Trending Videos

तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव ने बताया कि दिसंबर 2025 में तहसील परिसर में हुए धरने के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्राम केसरपुर में सफी अहमद के खेत से विद्युत लाइन निकाली गई। अवैध विद्युत लाइन हटाने और अवैध कनेक्शन काटने का वादा किया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी निगम ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। टयूबवेल चलाने के लिए, जो बिजली रात में दी जाती है। उसे दिन में दिया जाए। इसके अलावा दी जाने वाली आपूर्ति में हर घंटे ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख रुपये आया बिल, समाधान नहीं
किसानों ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों से शिकायत करने पर कोई ठीक से जवाब नहीं देता है। इसके अलावा एक किसान कर दो साल का बिल डेढ़ लाख से ऊपर आया है, जिसका अब तक निपटारा नहीं हो सका है। जब किसान ने बिल सही कराने को कहा तो विभागीय कर्मचारी टालमटोल कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिह, पंकज शर्मा, ऊदल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed