{"_id":"69f1d7c4ae1b09ff8407aace","slug":"relatives-of-deceased-youth-in-saudi-arabia-usurped-insurance-claim-12-people-booked-in-bareilly-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सऊदी अरब में मृत युवक का 56.25 लाख रुपये बीमा क्लेम हड़पा, 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सऊदी अरब में मृत युवक का 56.25 लाख रुपये बीमा क्लेम हड़पा, 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार
सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मृत एक युवक के बीमा क्लेम के 56.25 लाख रुपये उसके बरेली निवासी रिश्तेदारों ने हड़प लिए। मृतक के पिता आबिद रजा खां ने 12 रिश्तेदारों के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मृत एक युवक के बीमा क्लेम के 56.25 लाख रुपये उसके बरेली निवासी रिश्तेदारों ने हड़प लिए। मृतक के पिता ने अपनी बहन, बहनोई और भांजों समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने धोखे से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
खना गौटिया बंडिया निवासी आबिद रजा खां ने बताया कि उनका बेटा माजिद रजा खां 2018 से सऊदी अरब में कार चलाने का काम करता था। दो फरवरी 2021 को माजिद की वहां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आबिद का भांजा अतीक पिछले 25 साल से सऊदी अरब में रह रहा है। माजिद की मौत के बाद अतीक के पिता और आबिद के बहनोई इरफान ने उन्हें बताया कि दुर्घटना दूसरे वाहन चालक की गलती से हुई थी, इसलिए माजिद की मौत पर दोगुना बीमा क्लेम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लेम हड़पने की पूरी कहानी
आबिद रजा खां ने अपने बहनोई और भांजे के झांसे में आकर अतीक के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी। इसके बाद अतीक ने माजिद के कार मालिक से उसके पासपोर्ट और अन्य कागजात लेकर बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया। मामला अदालत में पहुंचने पर अतीक को क्लेम के एक लाख रियाल मिले, जिसकी जानकारी उसने आबिद को दी और पूरी रकम मिलने पर ट्रांसफर करने का वादा किया। बाद में अतीक को क्लेम के 1.25 लाख रियाल और मिले, लेकिन उसने यह रकम आबिद को नहीं दी। बाद में अतीक ने रुपये मिलने की बात से ही इन्कार कर दिया। सऊदी में अन्य लोगों से संपर्क करने पर आबिद को पता चला कि अतीक को क्लेम के कुल 2.25 लाख रियाल पहले ही मिल चुके थे।
पुलिस जांच जारी
अतीक ने यह रकम अपने पिता इरफान, मां परवीन, बहनों निशा, नूरन, काजल, यास्मीन, भाई आमिर अहमद, अपनी पत्नी और इजाज अहमद व अजहर उद्दीन के खातों में ट्रांसफर कर दी। अब क्लेम के रुपये मांगने पर अतीक जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आबिद रजा खां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X