सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reluctance to provide information, administration appoints nodal

Bareilly News: सूचना देने में आनाकानी, प्रशासन ने नियुक्त किए नोडल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Reluctance to provide information, administration appoints nodal
विज्ञापन
बरेली। छह स्कूलों ने अब तक शैक्षिक सत्र 2025-26 के पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने नोडल नामित किए हैं। ये संबंधित विद्यालय में जाकर वांछित सूचना प्राप्त करेंगे।
Trending Videos

संयुक्त शिक्षा निदेशक और आयुक्त बरेली मंडल के निर्देशों के अनुपालन में सभी स्कूलों को नए सत्र के बदलावों से जुड़ी जानकारी शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक जमा करनी थी। विभाग के अनुसार, अभी तक हार्टमैन कॉलेज,सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, जीपीएम कॉलेज, जीके सिटी मांटेसरी स्कूल, क्रियेथिक पब्लिक स्कूल ने पूर्ण सूचना नहीं दी है। क्रियेथिक पब्लिक स्कूल की जानकारी अधूरी पाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने एक विशेष आदेश जारी किया है। इसके तहत 23 मार्च की सुबह 10 बजे नामित किए गए नोडल संबंधित स्कूलों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे और वहां से वांछित सूचना प्राप्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed