सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When little girl cried at school the teacher beat her in Bareilly

Bareilly News: स्कूल में रोई मासूम बच्ची तो टीचर ने कर दी पिटाई, चोट लगने से होंठ से निकला खून

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के एक प्रतिष्ठित स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची की पिटाई का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल में रोई तो टीचर ने उसे कई थप्पड़ मार दिए, जिससे उसके होंठ में चोट लग गई। 

When little girl cried at school the teacher beat her in Bareilly
पिटाई से बच्ची के होंठ में लगी चोट - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में हार्टमैन पुल के पास स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिशु शाखा में पढ़ने गई साढ़े तीन साल की बच्ची की टीचर ने पिटाई कर दी। मासूम को कई थप्पड़ मारे, जिससे होंठ में चोट लग गई। खून बहने लगा। जानकारी होने पर अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। 

Trending Videos


किला इलाके के निवासी एक शख्स ने एसपी सिटी कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी ने तीन दिन पहले ही स्कूल जाना शुरू किया है। बुधवार दोपहर बाद जब वह और उनकी पत्नी बच्ची को स्कूल से लेने गए तो वह बुरी तरह रोने लगी। पता चला कि एक शिक्षिका ने उसकी जमकर पिटाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
दरअसल बच्ची अपने मम्मी पापा को याद करके रो रही थी और घर जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर टीचर को गुस्सा आ गया। अभिभावकों के मुताबिक बच्ची का मसूड़ा फट गया और खून बहने लगा। शरीर पर और भी जगह चोटों की निशान हैं। परिवार ने पहले इज्जतनगर थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को वह एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद स्टाफ को शिकायत पत्र देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed