सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Conduct Raid in Search of Cattle Smugglers and accused of Bareilly Violence

Bareilly News: पशु तस्करों और बलवाइयों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, सूचना लीक होने से भागे आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में पशु तस्करी और बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बुधवार रात फरीदापुर चौधरी गांव में दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। सूचना लीक होने से पहले ही आरोपी गांव से भाग गए।  

Police Conduct Raid in Search of Cattle Smugglers and accused of Bareilly Violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में पशु तस्करी के लिए चर्चित गांव फरीदापुर चौधरी एक बार फिर चर्चा में है। यहां पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दबिश की सूचना लीक होने के कारण कोई आरोपी हाथ नहीं आया है। हाल ही में यहीं रेलवे मैदान पर पशु अवशेष मिले थे, फरीदापुर गांव के पशु तस्करों को भी पकड़ा गया था। इसी गांव में बरेली बवाल के कई आरोपी भी रहते हैं जो अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। 

Trending Videos


पिछले साल 26 सितंबर को शहर में बवाल हुआ था। पुलिस टीम पर तेजाब और पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए थे। इज्जतनगर थाने के गांव फरीदापुर चौधरी में रहने वाले रफीक बेग, लईक, शफीक अहमद, जाफर, रिजवान, नासिर, शकील, हसीन और वाजिद बेग का नाम बवाल के मुकदमों में खोला गया था। इनमें से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया था। आरोपी वाजिद बेग का बरातघर भी ध्वस्त कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वांछितों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश 
मुकदमे में शामिल आठ आरोपी आज भी पुलिस रिकॉर्ड में वांछित हैं। अब रेलवे मैदान पर पशु तस्करी के मामले में भी इसी गांव के लोगों का नाम आ रहा है। वांछितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक वांछित अक्सर गांव में ही घूमते रहते हैं लेकिन पुलिस उन तक नही पहुंच पाती है। तीन दिन पहले फरीदापुर नाले से गो अवशेष मिले थे। इसमें गांव के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने फरीदापुर रोड पर चेकिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed