{"_id":"69bc60a19e6002eb13006ea7","slug":"satyagrahis-were-burning-stolen-electricity-bareilly-news-c-4-bly1053-846970-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सत्याग्रही जला रहे थे चोरी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सत्याग्रही जला रहे थे चोरी की बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांधी पार्क में टेंट लगाकर सत्याग्रह कर रहे किसान सत्याग्रह समिति से जुड़े लोग चोरी की बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। विद्युत निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को टेंट के बिजली कनेक्शन की जांच की तो पाया कि वहां अवैध तरीके से केबल लगाई गई थी।
अभियान में टीम ने 15 अन्य जगहों पर भी अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। कुल 18 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विद्युत निगम ने विजिलेंस टीम के साथ माॅर्निंग रेड के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चौकी चौराहा के पास गांधी पार्क में लगाए गए टेंट की जांच की। इस दौरान विपिन पटेल, जगदीश सरन, जाहिद अली निवासी नवाबगंज को स्ट्रीट लाइट पोल से अतिरिक्त केबल जोड़कर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाया गया। इस पर केबल को काटकर जब्त कर लिया गया। तीनों के खिलाफ विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज की गई।
टीम ने 306 ऐसे घराें की जांच की जिनके कनेक्शन नेगेटिव बैलेंस के कारण काटे गए हैं। इनमें 15 भवन स्वामी अवैध रूप से बिजली का प्रयोग कर रहे थे, इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए केबल को काटकर जब्त किया गया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नेगेटिव बैलेंस होने पर अवैध कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
Trending Videos