सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Semikheda Mill remained closed for the whole day due to lack of sugarcane.

Bareilly News: सेमीखेड़ा मिल गन्ने के अभाव में दिनभर रही बंद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Semikheda Mill remained closed for the whole day due to lack of sugarcane.
विज्ञापन
बहेड़ी/देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा का पेराई सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। बुधवार को गन्ने के अभाव में मिल बंद रही। हालांकि मिल का पेराई सत्र देर रात तक बंद होने की संभावना है।
Trending Videos

पिछले वर्ष दस नवंबर को पेराई सत्र के उद्घाटन के बाद 35 लाख गन्ना पेराई लक्ष्य के साथ 12 नवंबर से पेराई सत्र शुरू हुआ था। इस बीच मिल की मशीनरी में फाॅल्ट के कारण पेराई सत्र रुका भी। दस गन्ना क्रय केंद्रों के साथ मिल यार्ड में गन्ना खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल प्रबंधन द्वारा पेराई सत्र समाप्ति के दो नोटिस जारी करने के बाद अंतिम नोटिस भी जारी हो गया है। मिल प्रबंधन के अनुसार, किसानों के पास अब गन्ना नहीं है। बुधवार को गन्ने के अभाव में मिल दिन भर बंद रही जो देर शाम शुरू हुई। मगर इसके देररात तक पूरी तरह समाप्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed