पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shankaracharya Avimukteshwarananda said Treasurer is being protected in the Ram Mandir offering theft case

Bareilly News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोषाध्यक्ष को बचाया जा रहा

Wed, 01 Jul 2026 04:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इस मामले में कोषाध्यक्ष को बचाया जा रहा है। शंकराचार्य ने सरकार पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwarananda said Treasurer is being protected in the Ram Mandir offering theft case
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : संवाद

विस्तार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को बरेली के फरीदपुर पहुंचे। शंकराचार्य ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को साजिश करार देते हुए कहा कि इस मामले में कोषाध्यक्ष को बचाया जा रहा है। मंदिर का मुकदमा लड़ने वाले पक्षकारों को दरकिनार किया गया। मंदिर निर्माण का पहला हक वरिष्ठ धर्माचार्यों का था। सरकार ने 13 करोड़ रुपये के ट्रस्ट से प्रमुख आचार्यों को हटा दिया। केंद्र सरकार ने अपने खजाने से एक रुपया भी नहीं दिया।

विज्ञापन


इससे पहले शंकराचार्य की 81 दिवसीय गोरक्षा एवं धर्मयुद्ध यात्रा के तहत लोगों ने स्वागत किया। शंकराचार्य ने गो माता को पशु सूची से बाहर निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिया जाए। गोसेवा को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। लोगों को संकल्प दिलाया कि गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने वाली पार्टी को ही सरकार में लाएंगे। सपा के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलराम सिंह यादव, महेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, हरि प्रकाश अग्रवाल, अविनाश मिश्रा आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


शाम को देवचरा स्थित दुर्गा रिसॉर्ट पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र राजपूत और सुनील आदि ने उनका स्वागत किया। शंकराचार्य ने राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। इस दौरान देवेंद्र सक्सेना, चीनू गुप्ता, नितिन, आकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। शहर में पीलीभीत बाइपास स्थित स्वर्ण फार्म हाउस पर कांग्रेसियों ने मुलाकात की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, सुरेश दिवाकर, तीरथ मधुकर, विनोद कुमार, जीशान अफरीदी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को शंकराचार्य का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज में भी हुआ स्वागत
नवाबगंज के आंबेडकर पार्क में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, सेंथल चेयरमैन कंबर एजाज शानू, ग्राम प्रधान ओमेंद्र गंगवार समेत अन्य ने उनका अभिनंदन किया। एक बरात घर पहुंचकर शंकराचार्य ने प्रसाद वितरित किया। वहां मौजूद सभी को गो सेवा का संकल्प दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed