पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two trains cancelled due to Mega block at Bareilly Junction yard

Railway News: बरेली जंक्शन के यार्ड में मेगा ब्लॉक, दो ट्रेनें पांच जुलाई से तीन अगस्त तक निरस्त

Wed, 01 Jul 2026 04:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 04:39 PM IST
सार

रेलवे ने बरेली-लोकमान्य तिलक और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन पांच जुलाई से तीन अगस्त निरस्त किया है। इन दोनों गाड़ियों में टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
two trains cancelled due to Mega block at Bareilly Junction yard
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन के यार्ड में 30 दिन के मेगा ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की बरेली-लोकमान्य तिलक और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को एक माह के लिए निरस्त कर दिया गया है। दोनों गाड़ियों में टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग बंद होने के बाद रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस पर दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि जंक्शन के यार्ड में पुरानी वाशिंग लाइन 36 व 37 पर मरम्मत और अपग्रेड का काम किया जाना है। इस वजह से पांच जुलाई से तीन अगस्त तक ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण जंक्शन से चलने वाली लंबी दूरी की 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 11 जुलाई से तीन अगस्त और 14320-19 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस आठ से 30 जुलाई तक निरस्त की दी गई है।
विज्ञापन


दोनों गाड़ियों में टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है। इसके अलावा 54075-76 बरेली-दिल्ली पैसेंजर पांच जुलाई से तीन अगस्त तक निरस्त रहेगी। इस बीच 11 जुलाई को बरेली-चंदौसी रेलखंड पर पुल संख्या तीन पर मरम्मत कार्य के लिए नौ घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से 64178-77 मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक दो और इंदौर-बरेली एक्सप्रेस एक दिन को बहाल
बरेली जंक्शन के यार्ड में मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को दो और इंदौर-बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को एक दिन के लिए बहाल किया गया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस 13 और 20 जुलाई को और 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 16 जुलाई को बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी, ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना, गुना, ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।

काशी विश्वनाथ समेत कई ट्रेनें छह घंटे तक लेट, यात्री परेशान
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों ने मंगलवार को छह घंटे तक इंतजार कराया। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं। इन दिनों विभिन्न रेलखंडों पर चल रहे कार्यों के कारण गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। उपासना एक्सप्रेस भी चार घंटे तक देरी से चली। सत्याग्रह एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ, जम्मूतवी एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। परिचालन संबंधी कारणों और ट्रैफिक दबाव के चलते ट्रेनों के समय पर संचालन में समस्या पैदा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed