{"_id":"69bc547310333f15810ff703","slug":"six-lakh-rupees-cheated-by-fixing-the-deal-for-the-plot-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106763-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूखंड का सौदा तय कर ठगे छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूखंड का सौदा तय कर ठगे छह लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एक शातिर ने ग्रामीण से अपने भूखंड का सौदा तय कर उससे छह लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसने भूखंड का बैनामा दूसरे के नाम कर दिया। बृहस्पतिवार को घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
कस्बे के मोहल्ला गोल्डन सिटी में मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में ही इनायतपुर गांव के सत्येंद्र कुमार का 196 वर्ग गज का भूखंड पड़ा है। उसे बेचने के लिए उन्होंने अपने एक परिचित के माध्यम से उनसे बातचीत कराई थी। बातचीत के दौरान सत्येंद्र ने व्हाट्सएप पर भूखंड के अभिलेख और भुगतान से जुड़ी जानकारी भी भेजी। कागजात देखने के बाद दोनों पक्षों में 8300 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से सौदा तय हो गया।
मुकेश का आरोप है कि उन्होंने सौदे के तहत 20 हजार रुपये नकद और 5.80 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे, जबकि शेष रकम 31 मार्च को बैनामा के समय देने की बात तय हुई, लेकिन सतेंद्र ने इससे पहले ही भूखंड का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम करा दिया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उससे अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष अरुण कुमार के अनुसार, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos